जतारा: बम्होरी खास: तहसीलदार के आदेश पर मछली बाजार हटाया गया, दूसरी जगह किया शिफ्ट
बम्होरी खास गांव में पिछले कई महीनों से आम रास्ते पर लग रहे मछली बाजार को तहसीलदार के आदेश पर हटवा दिया गया। इस कार्रवाई को पुलिस और ग्राम पंचायत की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। ग्रामवासियों ने सरपंच के साथ मिलकर तहसीलदार से शिकायत की थी कि बाजार लगने से रास्ता बाधित हो रहा है और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। शिकायत के बाद प्रशासन ने तत्काल संज्ञान