हरसूद: जनसुनवाई में खेतों में आने-जाने के लिए पुलिया निर्माण की मांग
मंगलवार को नया हरसूद में आहूत जनसुनवाई में ग्राम आशापुर के ग्रामीणों में पहुंचकर खेतों में जाने के लिए पुलिया का निर्माण करने की मांग की। ग्रामीणों ने हरसूद एसडीएम आरसी खत्रीय को सौंपे आवेदन में बताया कि हमारे खेतों में जाने वाले मार्ग पर तीन नाले पड़ते हैं। थोड़ी सी बारिश में ही परेशानी खड़ी हो जाती है। बोवनी सहित अन्य कृषि कार्य नहीं हो पता है।