गाज़ियाबाद: ट्रॉनिका सिटी इलाके में मोबाइल दुकान से हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा, चोरी के मोबाइल फोन सहित 2 चोर गिरफ्तार
थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने मोबाइल दुकान से चोरी के मामले को 24 घंटे में सुलझा लिया है। पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है और इनके कब्जे से 10 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। कासिम विहार निवासी आजाद ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इनपुट के आधार पर दो चोरों को पकड़ा है।