गाज़ियाबाद: गांव नहाली में खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी, 100 किलो पनीर को कराया नष्ट
खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से भोजपुर के गांव नहाली में छापेमारी कर 100 किलो पनीर को नष्ट किया गया। साथ ही लाइसेंस भी रद्द कर दिया। वहीं, गांव में ही दूसरी जगह छापेमारी में पनीर का नमूना लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया है। इसके बाद टीम मुरसलिम के यहां पहुची। यहां करीब 60 किलो पनीर मिला। सैंपल लेकर जांच को भेज दिया गया।