पुलिस आयुक्त गाजियाबाद महोदय के निर्देशन में अपराधियों के विरूद्ध 02 दिवसीय विशेष सत्यापन और सर्च अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण के नेतृत्व में आज दिनांक 13.06.2026 को थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में यक्ष एप के माध्यम से व्यापक और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया ।
इस अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त ग्रामीण, सहायक पुलिस आयुक्त लोनी/अंकुर विहार, थाना प्रभारी सहित पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा । पुलिस की विभिन्न टीमों ने पूरे क्षेत्र में मुस्तैदी के साथ चप्पे-चप्पे पर चेकिंग की और संदिग्धों से पूछताछ की गयी ।
अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही और विशेष निगरानी-
इस अभियान के तहत पुलिस बल द्वारा यक्ष एप के माध्यम से थाना लोना बॉर्डर क्षेत्र के शातिर और गंभीर किस्म के अपराधियों को चिन्हित किया गया । इसमें मुख्य रूप से हत्या (Murder), हत्या का प्रयास (Attempt to Murder), सदोष मानव वध (Culpable Homicide), बलवा (Rioting/Rioting with deadly weapons), चोरी, लूट, गौवध एवं अन्य आपराधिक मामलों में लिप्त रहे अपराधियों पर विशेष निगरानी रखी गई और उनका भौतिक सत्यापन किया गया । इस अभियोन के तहत थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में कुल 1211 अपराधियों का सत्यापन किया गया जो निम्न प्रकार हैं ।
· हिस्ट्रीशीटर –88
· हत्या-29
· लुटेरे-59
· चोर-370
· स्नेचर-61
· दुष्कर्म/छेडछाड-40
· अन्य –564
· कुल -1211
इस विशेष अभियान के मुख्य उद्देश्य:
गंभीर अपराधियों पर नकेल कसना: हत्या, बलवा और जानलेवा हमला करने वाले अपराधियों के मौजूदा स्थिति, जमानत की शर्तों और उनकी वर्तमान गतिविधियों की कड़ाई से जांच करना ।
बॉर्डर क्षेत्र की सुरक्षा: लोनी बॉर्डर एक संवेदनशील सीमावर्ती इलाका है, इसलिए अन्य राज्यों या जिलों से आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की कड़ाई से जांच करना।
अवैध गतिविधियों पर रोक: क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों की आवाजाही और अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाना ।
जनता में सुरक्षा का भाव: आम नागरिकों और व्यापारियों के बीच सुरक्षा का माहौल पैदा करना और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना ।
@Uppolice
Ghaziabad, Uttar Pradesh | Jun 13, 2026