गाज़ियाबाद: निवाड़ी में पुरानी टंकी के सामने हाउस टैक्स बढ़ाए जाने के विरोध में पंचायत, महापंचायत की दी चेतावनी
मोदीनगर के निवाड़ी में नगर पंचायत द्वारा हाउस टैक्स बढ़ाए जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने पुरानी टंकी के सामने पंचायत की। इस दौरान व्यापारियों, किसानों और मजदूरों ने चेतावनी दी कि अगर टैक्स में की गई वृद्धि वापस नहीं ली गई तो वे महापंचायत करेंगे। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए।