गाज़ियाबाद: जिला कारागार डासना में विचाराधीन कैदी की मौत, सीने में अचानक हुआ था दर्द
जिला कारागार डासना में विचाराधीन कैदी के सीने में शुक्रवार सुबह सोते समय अचानक दर्द होने लगा। साथी कैदियों ने इसकी जानकारी जेल प्रशासन को दी। हालत में सुधार न होने पर पुरुषोत्तम को जेल वार्डन फौरन सिंह ने तुरंत संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर योगेंद्र सिंह ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।