गाज़ियाबाद: पति-पत्नी ने मिलकर की युवक की हत्या, मृतक के महिला से थे संबंध, वेव सिटी पुलिस ने किया खुलासा
थाना वेव सिटी पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए दंपती को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या की और फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे बुलंदशहर जनपद में फेंक दिया। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि महिला के मृतक युवक से संबंधित है जिसके बारे में उसके पति को जानकारी हो गई थी।