ग्यारसपुर: बच्चों को ले जाने के आरोप पर महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार
ग्यारसपुर के ग्राम सियासी निवासी एक महिला मंगलवार दोपहर 1 बजे अपने माता-पिता के साथ एसपी कार्यालय पहुंची और पति पर मारपीट करने तथा दोनों बच्चों को जबरन अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दी। महिला ने बताया कि कुछ महीने पहले उसकी दूधमुंही बच्ची के साथ पति अजय ने मारपीट की थी, जिसके बाद थाने में शिकायत की गई थी।