चौका थाना क्षेत्र के एनएच 33 झाबरी नतुनडीह गांव में खड़ी हाइवा वाहन के डीजल टंकी की मीटर डक्कन को तोड़कर अज्ञात चोरो ने डीजल चोरी कर लिया है।घटना बीते शनिवार देर रात की है।रविवार सुबह को हाइवा वाहन के चालक हाइवा वाहन के लिए निकला।जिसमें देखा कि हाइवा वाहन के डीजल टंगी के नीचे डीजल की गंध आ रहा है।टंक को देखने पर पता चला कि टंकी खाली है।