चंबा के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, 500 पदों पर भर्ती
सुरेंद्र ठाकुर
चम्बा 17 अगस्त 2026
जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध करवाया जा रहा है। बरबेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड में किचन हेल्पर/स्टूअर्ड के 500 पदों पर भर्ती के लिए 19 अगस्त 2026 को जिला रोजगार कार्यालय चंबा (बालू) में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार, भर्ती के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी पात्र होंगे और आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹11,000 से ₹16,000 तक मासिक वेतन, ईएसआई सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। नियुक्ति दिल्ली, पुणे, मुंबई, गुजरात, चेन्नई और बेंगलुरु सहित विभिन्न स्थानों पर की जाएगी।
एक वर्ष का डिप्लोमा/फूड एवं सर्विस संबंधी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। ऐसे चयनित अभ्यर्थियों को करीब ₹14,000 वेतन के साथ भोजन एवं आवास की सुविधा दी जाएगी। चयन के बाद दिल्ली प्रशिक्षण केंद्र में सात दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
📅 साक्षात्कार: 19 अगस्त 2026
⏰ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
📍 स्थान: जिला रोजगार कार्यालय चंबा, बालू
👩💼👨💼 महिला एवं पुरुष दोनों पात्र
इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, पहचान पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
🎙️ बाइट: निशान कुमार, JOA (IT)
PANGI LIVE NEWS
युवाओं तक रोजगार की हर जरूरी जानकारी
#PangiLiveNews #Chamba #Employment #JobOpportunity #ChambaJobs #HimachalPradesh #Recruitment #500Jobs #Rojgar #YouthEmployment