धमदाहा: मंत्री लेशी सिंह ने धमदाहा प्रखंड के रंगपुरा से ग्राम गौरव यात्रा की शुरुआत की, समर्थकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत
बिहार में इन दिनो यात्राओ का दौड चल रहा है। तेजस्वी और गिरीराज सिंह के बाद आज से बिहार सरकार के खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने ग्राम गौरव यात्रा शुरु की है। मंत्री लेसी सिंह ने पूर्णिया के धमदाहा विधानसभा क्षेत्र के रंगपुरा पंचायत में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रामनारायण मंडल के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ग्राम गौरव यात्रा की शुरुआत की ।