धमदाहा: मंत्री लेशी सिंह 21 अक्टूबर से ग्राम गौरव यात्रा शुरू करेंगी, पहला कार्यक्रम रंगपुरा में
ग्राम गौरव यात्रा के तहत बिहार सरकार खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशि सिंह जी 21 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक धमदाहा विधानसभा क्षेत्र में रहेंगे। इस दौरान, जदयू के प्रदेश महासचिव आशीष कुमार बाबू ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में विशेष रूप से बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।