धमदाहा: चंद्ररही गांव में जमीनी विवाद में तेजाब हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार
धमदाहा थाना क्षेत्र के चंदरही गांव में शनिवार को जमीन विवाद में हुए तेजाब कांड ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है, जमीनी विवाद में इस तरह की यह पहली घटना है जब सगे भाई ने हीं अपने छोटे भाई और तेजाब से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है, विवाद मात्र डेढ़ कट्ठा डिहवास की जमीन को लेकर था,पुलिस ने इस मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।