राजमाता विजया राजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर द्वारा प्रति वर्ष मध्य प्रदेश की तीन उन्नत शील एवम नवोन्मेषी कृषकों को कृषक फेलो सम्मान से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष गोगावा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (FPO) के सदस्य प्रगतिशील किसान धीरेंद्र राठौर को विश्वविद्यालय के 19वे स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। राठौर कृषि विज्ञान केन्द्र, खरगोन से पिछले 10 वर्षों से जुड़कर कृषि व उद्यानिकी की नवीन तकनीकों को सीखकर और कृषि विभाग एवम उद्यानिकी विभागों के सहयोग से खेती में एक नया आयाम स्थापित किया है। #khargone_family