मेसकौर: गणेश पूजा में विधायक भक्ति गीतों पर झूमे, विपिन बिहारी के गीतों ने बांधा समां
Meskaur, Nawada | Sep 14, 2026 गणेश पूजा के शुभ अवसर पर सोमवार को क्षी डेंटल की ओर से गणेश पूजा समारोह का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। पूजा-अर्चना के बाद आयोजित भक्ति संगीत कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का खूब मनोरंजन किया। प्रसिद्ध कलाकार विपिन बिहारी ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिस पर पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में झूम उठा।