अमरिया: थाना न्यूरिया क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को भगाने का आरोप, परिजनों ने थाने में दी तहरीर
थाना न्यूरिया क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। गांव भरतपुर निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी करीब 15 वर्षीय बेटी को 7 मई की रात एक युवक अपने साथ ले गया। परिजनों का आरोप है कि युवक के परिवार वालों को भी मामले की जानकारी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार जब वह आरोपी के घर पहुंचे तो वहां मौजूद