कन्नौज: संभल के सीओ अनुज चौधरी के बयान पर सदर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र ने किया समर्थन
कन्नौज में सदर नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोंत्री सीओ अनुज चौधरी के बयान का समर्थन किया है। सीओ अनुज चौधरी ने होली और जुमे से जुड़ा बयान दिया था। सीओ के बयान के समर्थन में कई लोग खड़े हुए और बयान का विरोध भी दिखा। रविवार शैलेंद्र अग्निहोत्री ने भी अनुज चौधरी का समर्थन किया और बयान दिया है।