बिंदकी: गुगौली-बक्सर मार्ग पर पांडु नदी और गंगा नदी पुल के बीच दो बाइक की टक्कर में एक महिला की हुई मौत
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के गुगौली-बक्सर मार्ग में पांडु नदी तथा गंगा नदी पुल के बीच बुधवार की सुबह लगभग 10:00 बजे दो बाइक में तेज टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक बाइक में सवार राजेश्वरी उम्र लगभग 47 वर्ष पत्नी कृष्ण कुमार निवासिनी हरबंशपुर मजरे भाऊपुर थाना कल्यानपुर सड़क में गिरकर गंभीर घायल हो गई। जिनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।