डिंडौरी: महावीर टोला गांव में बोलेरो वाहन ने राहगीर को मारी टक्कर, घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार जारी
महावीर टोला में बोलेरो वाहन ने रविवार रात 10:30 बजे राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते राहगीर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक सड़क पर जा रहा था उसी दौरान बोलेरो वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।