पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में पंचायती कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, सात चरणों में 376 पंचायतकर्मी होंगे प्रशिक्षित
Purnea East, Purnia | Aug 21, 2026
पूर्णिया के जिला पंचायत संसाधन केंद्र में शुक्रवार को सतत विकास लक्ष्य के स्थानीयकरण (एलएसडीजी) के तहत थीम-1 एवं थीम-7 पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया । इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुजय कुमार सिंह, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी धर्मेंद्र सहनी एवं डीपीआरसी के नोडल पदाधिकारी दीपक कुमार साह ने संयुक्त रूप से किया।