Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews
image
image
image
image
image

मंत्री राजेश नागर के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा फरीदाबाद स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और जुबां पर ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की भागीदारी से पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत पल्ला स्थित कार्यालय से हुई। यहां से यात्रा सैफरन स्कूल, डीएवी स्कूल, हुड्डा मार्केट सेक्टर-37, सेक्टर-37 चौक और मथुरा रोड होते हुए सराय मार्केट पहुंची। इसके बाद यात्रा वापस पल्ला कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने तिरंगे का सम्मान करते हुए यात्रा का स्वागत किया। ‘तिरंगा देश की आन, बान और शान’ इस दौरान मंत्री राजेश नागर ने कहा कि तिरंगा महज एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसमें करोड़ों भारतीयों की भावनाओं के साथ देश की एकता, अखंडता और गौरव समाहित है। उन्होंने कहा कि यात्रा में हर उम्र और वर्ग के लोगों की भागीदारी यह दिखाती है कि राष्ट्रप्रेम की भावना प्रत्येक भारतीय के दिल में मौजूद है। युवा पीढ़ी को आजादी के संघर्ष से जोड़ना उद्देश्य राजेश नागर ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता के वास्तविक मूल्य और इसके लिए दिए गए बलिदानों से परिचित कराना भी है। देश को आजादी आसानी से नहीं मिली। असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों ने इसके लिए अपना जीवन बलिदान किया और अनेक लोगों ने यातनाएं सहते हुए अपना सर्वस्व राष्ट्र के लिए न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को देश की संस्कृति, विरासत, संस्कार और राष्ट्रीय एकता से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा गौरवशाली इतिहास को याद करने के साथ यह संकल्प लेने का भी अवसर है कि राष्ट्र की एकता और अखंडता को हमेशा सर्वोपरि रखा जाएगा। वीर सैनिकों और शहीदों को किया याद यात्रा के दौरान देश की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों और वीर सैनिकों को भी याद किया गया। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि सीमाओं पर तैनात जवानों के त्याग और साहस के कारण ही देशवासी सुरक्षित वातावरण में जीवन जी रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने में योगदान देने तथा नई पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। विभिन्न वार्डों से पहुंचे पार्षद और कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के पार्षद, पदाधिकारी और प्रमुख कार्यकर्ता भी शामिल हुए। इनमें वार्ड-24 से अजय भड़ाना, वार्ड-25 से पार्षद सीमा सुमन चंदेल, वार्ड-26 से पार्षद लाल मिश्रा, वार्ड-27 से पार्षद शीशराम अवाना, वार्ड-34 से पार्षद संजीव कुमार और वार्ड-28 से अमित भारद्वाज शामिल रहे। इसके अलावा युवा जिला अध्यक्ष सचिन ठाकुर, तिलपत मंडल अध्यक्ष हरीश बैसला, सेहतपुर अध्यक्ष मुकेश झा, बसंतपुर अध्यक्ष गौरव चौधरी, आईपी कॉलोनी अध्यक्ष राजेश चौधरी, खेड़ी अध्यक्ष सुधीर मेहता, तिगांव अध्यक्ष कृष्ण पहलवान, मुकेश शर्मा, वीरेंद्र यादव, देवेंद्र अग्रवाल, मनोज नागर, राहुल यादव, भूपेंद्र शर्मा, शंकर ठाकुर और वासुदेव भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Panipat, Panipat | Aug 10, 2026

MORE NEWS

ग्राम पंचायत व कमेटी का फैसला: सरपंच विक्रम प्रताप के साथ, 15 अगस्त तीज पर हाई स्कूल में ही होगा दंगल...

 15 अगस्त तीज के अवसर पर आयोजित होने वाले पारंपरिक दंगल को लेकर ग्राम पंचायत एवं समाज द्वारा गठित कमेटी ने बड़ा फैसला लिया है। दो दिन पूर्व तिगांव अनाज मंडी में आयोजित पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दंगल का आयोजन इस वर्ष भी तिगांव हाई स्कूल परिसर में ही किया जाएगा।
पंचायत के दौरान सरपंच विक्रम प्रताप नागर ने दंगल आयोजन से जुड़ी पूरी जिम्मेदारी समाज द्वारा गठित कमेटी को सौंपते हुए कहा था कि कमेटी द्वारा जो भी निर्णय लिया जाएगा, वह उन्हें स्वीकार होगा।
सरपंच विक्रम प्रताप नागर ने आरोप लगाया कि उनके और उनके परिवार के साथ-साथ गांव के कुछ अन्य लोगों पर एससी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाने का दबाव बनाकर दंगल को हाई स्कूल में आयोजित होने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के दबाव में आकर कई वर्षों से चल�

ग्राम पंचायत व कमेटी का फैसला: सरपंच विक्रम प्रताप के साथ, 15 अगस्त तीज पर हाई स्कूल में ही होगा दंगल... 15 अगस्त तीज के अवसर पर आयोजित होने वाले पारंपरिक दंगल को लेकर ग्राम पंचायत एवं समाज द्वारा गठित कमेटी ने बड़ा फैसला लिया है। दो दिन पूर्व तिगांव अनाज मंडी में आयोजित पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दंगल का आयोजन इस वर्ष भी तिगांव हाई स्कूल परिसर में ही किया जाएगा। पंचायत के दौरान सरपंच विक्रम प्रताप नागर ने दंगल आयोजन से जुड़ी पूरी जिम्मेदारी समाज द्वारा गठित कमेटी को सौंपते हुए कहा था कि कमेटी द्वारा जो भी निर्णय लिया जाएगा, वह उन्हें स्वीकार होगा। सरपंच विक्रम प्रताप नागर ने आरोप लगाया कि उनके और उनके परिवार के साथ-साथ गांव के कुछ अन्य लोगों पर एससी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाने का दबाव बनाकर दंगल को हाई स्कूल में आयोजित होने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के दबाव में आकर कई वर्षों से चल�

Panipat, Panipat | Aug 11, 2026

ग्राम पंचायत व कमेटी का फैसला: सरपंच विक्रम प्रताप के साथ, 15 अगस्त तीज पर हाई स्कूल में ही होगा दंगल

 15 अगस्त तीज के अवसर पर आयोजित होने वाले पारंपरिक दंगल को लेकर ग्राम पंचायत एवं समाज द्वारा गठित कमेटी ने बड़ा फैसला लिया है। दो दिन पूर्व तिगांव अनाज मंडी में आयोजित पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दंगल का आयोजन इस वर्ष भी तिगांव हाई स्कूल परिसर में ही किया जाएगा।
पंचायत के दौरान सरपंच विक्रम प्रताप नागर ने दंगल आयोजन से जुड़ी पूरी जिम्मेदारी समाज द्वारा गठित कमेटी को सौंपते हुए कहा था कि कमेटी द्वारा जो भी निर्णय लिया जाएगा, वह उन्हें स्वीकार होगा।
सरपंच विक्रम प्रताप नागर ने आरोप लगाया कि उनके और उनके परिवार के साथ-साथ गांव के कुछ अन्य लोगों पर एससी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाने का दबाव बनाकर दंगल को हाई स्कूल में आयोजित होने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के दबाव में आकर कई वर्षों से चली आ रही इस पारंपरिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को बंद या स्थानांतरित नहीं किया जाएगा।
बैठक में ग्राम पंचायत एवं कमेटी के सदस्यों ने सरपंच विक्रम प्रताप नागर को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि कमेटी सत्य और न्याय के साथ खड़ी रहेगी तथा किसी भी प्रकार के अन्याय का समर्थन नहीं करेगी।
पंचायत एवं कमेटी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 15 अगस्त तीज के अवसर पर होने वाला दंगल तिगांव हाई स्कूल में ही आयोजित किया जाएगा। इस फैसले के बाद दंगल आयोजन को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। आयोजकों ने ग्रामीणों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

ग्राम पंचायत व कमेटी का फैसला: सरपंच विक्रम प्रताप के साथ, 15 अगस्त तीज पर हाई स्कूल में ही होगा दंगल 15 अगस्त तीज के अवसर पर आयोजित होने वाले पारंपरिक दंगल को लेकर ग्राम पंचायत एवं समाज द्वारा गठित कमेटी ने बड़ा फैसला लिया है। दो दिन पूर्व तिगांव अनाज मंडी में आयोजित पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दंगल का आयोजन इस वर्ष भी तिगांव हाई स्कूल परिसर में ही किया जाएगा। पंचायत के दौरान सरपंच विक्रम प्रताप नागर ने दंगल आयोजन से जुड़ी पूरी जिम्मेदारी समाज द्वारा गठित कमेटी को सौंपते हुए कहा था कि कमेटी द्वारा जो भी निर्णय लिया जाएगा, वह उन्हें स्वीकार होगा। सरपंच विक्रम प्रताप नागर ने आरोप लगाया कि उनके और उनके परिवार के साथ-साथ गांव के कुछ अन्य लोगों पर एससी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाने का दबाव बनाकर दंगल को हाई स्कूल में आयोजित होने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के दबाव में आकर कई वर्षों से चली आ रही इस पारंपरिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को बंद या स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। बैठक में ग्राम पंचायत एवं कमेटी के सदस्यों ने सरपंच विक्रम प्रताप नागर को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि कमेटी सत्य और न्याय के साथ खड़ी रहेगी तथा किसी भी प्रकार के अन्याय का समर्थन नहीं करेगी। पंचायत एवं कमेटी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 15 अगस्त तीज के अवसर पर होने वाला दंगल तिगांव हाई स्कूल में ही आयोजित किया जाएगा। इस फैसले के बाद दंगल आयोजन को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। आयोजकों ने ग्रामीणों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Panipat, Panipat | Aug 11, 2026

प्रिय बंधु,
निमंत्रण । 
हमारे गौरवशाली महिला स्वर्णकार समाज का एक भव्य महासंगम आगामी 14 अगस्त 2026 को फरीदाबाद में आयोजित हो रहा है। पूरे हरियाणा से समाज के सम्मानित बुजुर्ग, युवा और परिवारजन एक मंच पर जुड़ेंगे।
यह कार्यक्रम हरियाणा की IAS अधिकारी सुनीता वर्मा प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन के नेतृत्व एंव डा. अनीता सोनी अंतरराष्ट्रीय कवयित्री , जिला अध्यक्ष महिला संगठन फरीदाबाद की सराहनीय पहल है । 
यह सिर्फ एक समारोह नहीं, बल्कि अपनी जड़ों से जुड़ने, एकता महसूस करने और नारी समाज को मजबूत बनाने का अनमोल अवसर है।
आपसे हार्दिक अनुरोध है कि अपने व्यस्त जीवन में से कुछ बहुमूल्य समय निकालकर इस यादगार मिलन में अपनी गरिमामयी उपस्थिति अवश्य दर्ज करें।
आइए, मिलकर अपने समाज की एकता को नई ऊँचाइयों पर ले जाएँ।
- *तारीख : 14 अगस्त 2026 (शुक्रवार)*
- *समय : दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक *
- *स्थान : कम्यूनिटी सेंटर , सेक्टर 15, फरीदाबाद -हरियाणा *
आपका एक कदम हमारे पूरे परिवार की खुशी और गर्व को कई गुना बढ़ा देगा। 
हम आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं — दिल से, आतुरता से।
निवेदक- स्वर्णकार समाज फरीदाबाद 
_*(कृपया इस संदेश को अपने परिवार, रिश्तेदारों और स्वर्णकार समुदाय के अधिक से अधिक सदस्यों तक अवश्य पहुँचाएँ।)*_

प्रिय बंधु, निमंत्रण । हमारे गौरवशाली महिला स्वर्णकार समाज का एक भव्य महासंगम आगामी 14 अगस्त 2026 को फरीदाबाद में आयोजित हो रहा है। पूरे हरियाणा से समाज के सम्मानित बुजुर्ग, युवा और परिवारजन एक मंच पर जुड़ेंगे। यह कार्यक्रम हरियाणा की IAS अधिकारी सुनीता वर्मा प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन के नेतृत्व एंव डा. अनीता सोनी अंतरराष्ट्रीय कवयित्री , जिला अध्यक्ष महिला संगठन फरीदाबाद की सराहनीय पहल है । यह सिर्फ एक समारोह नहीं, बल्कि अपनी जड़ों से जुड़ने, एकता महसूस करने और नारी समाज को मजबूत बनाने का अनमोल अवसर है। आपसे हार्दिक अनुरोध है कि अपने व्यस्त जीवन में से कुछ बहुमूल्य समय निकालकर इस यादगार मिलन में अपनी गरिमामयी उपस्थिति अवश्य दर्ज करें। आइए, मिलकर अपने समाज की एकता को नई ऊँचाइयों पर ले जाएँ। - *तारीख : 14 अगस्त 2026 (शुक्रवार)* - *समय : दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक * - *स्थान : कम्यूनिटी सेंटर , सेक्टर 15, फरीदाबाद -हरियाणा * आपका एक कदम हमारे पूरे परिवार की खुशी और गर्व को कई गुना बढ़ा देगा। हम आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं — दिल से, आतुरता से। निवेदक- स्वर्णकार समाज फरीदाबाद _*(कृपया इस संदेश को अपने परिवार, रिश्तेदारों और स्वर्णकार समुदाय के अधिक से अधिक सदस्यों तक अवश्य पहुँचाएँ।)*_

Panipat, Panipat | Aug 11, 2026