ग्राम पंचायत व कमेटी का फैसला: सरपंच विक्रम प्रताप के साथ, 15 अगस्त तीज पर हाई स्कूल में ही होगा दंगल...
15 अगस्त तीज के अवसर पर आयोजित होने वाले पारंपरिक दंगल को लेकर ग्राम पंचायत एवं समाज द्वारा गठित कमेटी ने बड़ा फैसला लिया है। दो दिन पूर्व तिगांव अनाज मंडी में आयोजित पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दंगल का आयोजन इस वर्ष भी तिगांव हाई स्कूल परिसर में ही किया जाएगा।
पंचायत के दौरान सरपंच विक्रम प्रताप नागर ने दंगल आयोजन से जुड़ी पूरी जिम्मेदारी समाज द्वारा गठित कमेटी को सौंपते हुए कहा था कि कमेटी द्वारा जो भी निर्णय लिया जाएगा, वह उन्हें स्वीकार होगा।
सरपंच विक्रम प्रताप नागर ने आरोप लगाया कि उनके और उनके परिवार के साथ-साथ गांव के कुछ अन्य लोगों पर एससी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाने का दबाव बनाकर दंगल को हाई स्कूल में आयोजित होने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के दबाव में आकर कई वर्षों से चल�
Panipat, Panipat | Aug 11, 2026