फतेहाबाद: भारतीय किसान यूनियन अराजनेतिक ने बाढ़ से नष्ट हुई फसल के मुआवजे के लिए एसडीएम फतेहाबाद को सौंपा ज्ञापन
Fatehabad, Agra | Sep 19, 2025 यमुना नदी में आई बाढ़ के बाद फतेहाबाद तहसील क्षेत्र के गांव में फसल नष्ट के 100 प्रतिशत मुआवजे के लिए भारतीय किसान यूनियन अराजनेतिक के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम फतेहाबाद को शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा है।भारतीय किसान यूनियन अराजनेतिक के तहसील अध्यक्ष अवधेश ठाकुर के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने एसडीएम फतेहाबाद स्वाति शर्मा को ज्ञापन सौंपा।