फतेहाबाद: फतेहाबाद के ग्राम शालुबाई के नजदीक रेलवे लाइन के पास मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
Fatehabad, Agra | Sep 19, 2025 फतेहाबाद के ग्राम शालूबाई की नजदीक रेलवे लाइन के पास युवक का शव पड़ा हुआ मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस मृतक युवक की पहचान के प्रयास कर रही है। आगरा इटावा रेलखंड पर रेलवे लाइन के नजदीक शुक्रवार तड़के एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। जानकारी पर इंस्पेक्टर क्राइम राजवीर सिंह एवं आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।