Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
image
image
image
image
image

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुरैना पुलिस का वृक्षारोपण अभियान, 150 से अधिक पौधे लगाए मुरैना/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देशन में जिले के समस्त थाना, चौकी एवं पुलिस कार्यालयों में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा जनमानस को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना रहा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के मार्गदर्शन में विभिन्न थाना परिसरों, कार्यालयों एवं पुलिस आवासीय परिसरों में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस लाइन मुरैना स्थित आवासीय परिसर में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर ने रक्षित निरीक्षक रविकान्त शुक्ला तथा अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर पौधे लगाए। अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सूबेदार गजेन्द्र परिहार, पुलिस कर्मचारी, नव आरक्षक एवं पुलिस परिवारों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिलेभर में चलाए गए इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न थानों, कार्यालयों एवं पुलिस आवासीय परिसरों में 150 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। पुलिस विभाग ने संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सामूहिक जिम्मेदारी है।

Morena Nagar, Morena | Jun 5, 2026

MORE NEWS

मुरैना विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न थानों एवं मुरैना की पुलिस लाइन में किया गया वृक्षारोपण।

मुरैना विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न थानों एवं मुरैना की पुलिस लाइन में किया गया वृक्षारोपण।

Morena Nagar, Morena | Jun 5, 2026

मुरैना विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वनमंडल मुरैना अंतर्गत वनमंडल अधिकारी  हरिश चंद्र बघेल, उपमंडल अधिकारी माधोसिंह सिसोदिया,अधीक्षक देवरी श्याम सिंह चौहान गेमरेंजर देवरी एवं स्टाफ के द्वारा देवरी घड़ियाल केंद्र  में पौधारोपण किया गया।वनमंडल के सभी वन परिक्षेत्रों में भी पौधारोपण किया गया।

मुरैना विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वनमंडल मुरैना अंतर्गत वनमंडल अधिकारी हरिश चंद्र बघेल, उपमंडल अधिकारी माधोसिंह सिसोदिया,अधीक्षक देवरी श्याम सिंह चौहान गेमरेंजर देवरी एवं स्टाफ के द्वारा देवरी घड़ियाल केंद्र में पौधारोपण किया गया।वनमंडल के सभी वन परिक्षेत्रों में भी पौधारोपण किया गया।

Morena Nagar, Morena | Jun 5, 2026

मुरैना विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर ने जींगनी में किया पौधरोपण

पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं स्वच्छता का दिया संदेश

मुरैना, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संचालित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड़ ने स्काउट-गाइड प्रशिक्षण केंद्र, जींगनी में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन तथा स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।
कलेक्टर श्री जांगिड़ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसके लिए प्रत्येक नागरिक को जल संरक्षण के प्रभावी उपाय अपनाने चाहिए। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली स्थापित करने तथा छतों से प्राप्त वर्षा जल का भू-जल पुनर्भरण (रिचार्ज) सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि गांव का पानी गांव में ही संरक्षित किया जाए तो इसका लाभ वर्तमान के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को भी प्राप्त होगा।
उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी नियमित देखभाल का संकल्प भी लेना चाहिए। इससे भविष्य में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के साथ पर्याप्त ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी।
कलेक्टर ने प्लास्टिक के उपयोग से बचने की अपील करते हुए कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती है। यदि हम प्लास्टिक के उपयोग को सीमित करें और पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाएं, तो स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से स्वयं स्वच्छता अपनाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम को जनपद पंचायत मुरैना के अध्यक्ष श्री मोहर सिंह कंषाना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव एवं डॉ. विवेक राठी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण कर उपस्थितजनों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष स्काउट श्री ओ.पी. गुप्ता, जिला मुख्य आयुक्त श्री गिर्राज सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष श्री सीताराम गुर्जर, श्री रामनरेश दंडौतिया, ग्राम पंचायत जींगनी के सरपंच श्री रामधीन सिंह यादव, ग्राम पंचायत सचिव श्री प्रजमोहन सिंह गुर्जर सहित स्काउट-गाइड पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

मुरैना विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर ने जींगनी में किया पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं स्वच्छता का दिया संदेश मुरैना, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संचालित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने स्काउट-गाइड प्रशिक्षण केंद्र, जींगनी में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन तथा स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। कलेक्टर श्री जांगिड़ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसके लिए प्रत्येक नागरिक को जल संरक्षण के प्रभावी उपाय अपनाने चाहिए। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली स्थापित करने तथा छतों से प्राप्त वर्षा जल का भू-जल पुनर्भरण (रिचार्ज) सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि गांव का पानी गांव में ही संरक्षित किया जाए तो इसका लाभ वर्तमान के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को भी प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी नियमित देखभाल का संकल्प भी लेना चाहिए। इससे भविष्य में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के साथ पर्याप्त ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी। कलेक्टर ने प्लास्टिक के उपयोग से बचने की अपील करते हुए कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती है। यदि हम प्लास्टिक के उपयोग को सीमित करें और पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाएं, तो स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से स्वयं स्वच्छता अपनाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम को जनपद पंचायत मुरैना के अध्यक्ष श्री मोहर सिंह कंषाना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव एवं डॉ. विवेक राठी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण कर उपस्थितजनों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष स्काउट श्री ओ.पी. गुप्ता, जिला मुख्य आयुक्त श्री गिर्राज सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष श्री सीताराम गुर्जर, श्री रामनरेश दंडौतिया, ग्राम पंचायत जींगनी के सरपंच श्री रामधीन सिंह यादव, ग्राम पंचायत सचिव श्री प्रजमोहन सिंह गुर्जर सहित स्काउट-गाइड पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Morena Nagar, Morena | Jun 5, 2026

मुरैना विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में हुआ पौधरोपण*

मुरैना, 5 जून मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुरैना श्रीमती संगीता मदान के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
 कार्यक्रम के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती संगीता मदान द्वारा फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षों का होना अत्यंत आवश्यक है। वृक्ष न केवल जलवायु को अनुकूल बनाए रखते हैं, बल्कि वातावरण में ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे अनेक प्रकार की बीमारियों से बचाव संभव होता है। उन्होंने कहा कि केवल वृक्षारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। पौधों के संरक्षण से ही पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य सफल हो सकता है।    
 कार्यक्रम में अध्यक्ष अभिभाषक संघ मुरैना श्री हरिसिंह सिकरवार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरैना, अपर कलेक्टर, आयुक्त नगर निगम सहित जिला न्यायालय मुरैना के न्यायाधीशगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा।

मुरैना विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में हुआ पौधरोपण* मुरैना, 5 जून मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुरैना श्रीमती संगीता मदान के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती संगीता मदान द्वारा फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षों का होना अत्यंत आवश्यक है। वृक्ष न केवल जलवायु को अनुकूल बनाए रखते हैं, बल्कि वातावरण में ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे अनेक प्रकार की बीमारियों से बचाव संभव होता है। उन्होंने कहा कि केवल वृक्षारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। पौधों के संरक्षण से ही पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य सफल हो सकता है। कार्यक्रम में अध्यक्ष अभिभाषक संघ मुरैना श्री हरिसिंह सिकरवार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरैना, अपर कलेक्टर, आयुक्त नगर निगम सहित जिला न्यायालय मुरैना के न्यायाधीशगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा।

Morena Nagar, Morena | Jun 5, 2026

फर्नीचर कारोबारी को हनी ट्रैप में फसाने वाली भाजपा नेत्री अंततः गिरफ्तार, अंगूठी बरामद। न्यायालय ने जेल भेजा👇
जौरा नगर के एक फर्नीचर व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसा कर उससे जबरन सोने की अंगूठी एवं रुपए छुड़ाने वाली भाजपा नेत्री सोनम कुशवाह पत्नी बंटी कुशवाह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सहायक उप निरीक्षक जेपी शर्मा के अनुसार 10 मई 2026 को नगर के फर्नीचर व्यापारी पप्पू उर्फ रमेश शिवहरे को सोनम कुशवाह सहित अन्य तीन लोगों ने मनीष पेट्रोल पंप के पास एसी फिटिंग एवं फर्नीचर सेट करने के बहाने बुलाया। रमेश वहां पहुंचे तो सोनम कुशवाह की दो पुरुष साथियों एवं एक महिला मित्र ने रमेश के साथ मारपीट की फरियादी का अश्लील वीडियो भी बना लिया और उसे 10 लाख रूपों की मांग की। फरियादी की जेब से ₹5000 एवं उसकी सोने की अंगूठी भी छीन ली। इसके बाद कारोबारी ने थाने में जाकर भाजपा नेत्री सोनम कुशवाह, संदीप, सचिन एवं मीरा कुशवाहा के विरुद्ध मामला दर्ज कराया। पुलिस ने संदीप एवं सचिन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इसी दौरान शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि सोनम कुशवाह बस से बैठकर कैलारस की तरफ जा रही है तो पुलिस टीम ने जौरा में बस को रुकवा कर सोनम कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोनम कुशवाह से वह अंगूठी भी बरामद की जो उसने वह उसके साथियों ने फरियादी रमेश शिवहरे से छीनी थी। न्यायालय में पेशी के बाद सोनम कुशवाह को जेल भेज दिया गया है।

फर्नीचर कारोबारी को हनी ट्रैप में फसाने वाली भाजपा नेत्री अंततः गिरफ्तार, अंगूठी बरामद। न्यायालय ने जेल भेजा👇 जौरा नगर के एक फर्नीचर व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसा कर उससे जबरन सोने की अंगूठी एवं रुपए छुड़ाने वाली भाजपा नेत्री सोनम कुशवाह पत्नी बंटी कुशवाह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सहायक उप निरीक्षक जेपी शर्मा के अनुसार 10 मई 2026 को नगर के फर्नीचर व्यापारी पप्पू उर्फ रमेश शिवहरे को सोनम कुशवाह सहित अन्य तीन लोगों ने मनीष पेट्रोल पंप के पास एसी फिटिंग एवं फर्नीचर सेट करने के बहाने बुलाया। रमेश वहां पहुंचे तो सोनम कुशवाह की दो पुरुष साथियों एवं एक महिला मित्र ने रमेश के साथ मारपीट की फरियादी का अश्लील वीडियो भी बना लिया और उसे 10 लाख रूपों की मांग की। फरियादी की जेब से ₹5000 एवं उसकी सोने की अंगूठी भी छीन ली। इसके बाद कारोबारी ने थाने में जाकर भाजपा नेत्री सोनम कुशवाह, संदीप, सचिन एवं मीरा कुशवाहा के विरुद्ध मामला दर्ज कराया। पुलिस ने संदीप एवं सचिन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इसी दौरान शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि सोनम कुशवाह बस से बैठकर कैलारस की तरफ जा रही है तो पुलिस टीम ने जौरा में बस को रुकवा कर सोनम कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोनम कुशवाह से वह अंगूठी भी बरामद की जो उसने वह उसके साथियों ने फरियादी रमेश शिवहरे से छीनी थी। न्यायालय में पेशी के बाद सोनम कुशवाह को जेल भेज दिया गया है।

Morena Nagar, Morena | Jun 5, 2026