फर्नीचर कारोबारी को हनी ट्रैप में फसाने वाली भाजपा नेत्री अंततः गिरफ्तार, अंगूठी बरामद। न्यायालय ने जेल भेजा👇
जौरा नगर के एक फर्नीचर व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसा कर उससे जबरन सोने की अंगूठी एवं रुपए छुड़ाने वाली भाजपा नेत्री सोनम कुशवाह पत्नी बंटी कुशवाह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सहायक उप निरीक्षक जेपी शर्मा के अनुसार 10 मई 2026 को नगर के फर्नीचर व्यापारी पप्पू उर्फ रमेश शिवहरे को सोनम कुशवाह सहित अन्य तीन लोगों ने मनीष पेट्रोल पंप के पास एसी फिटिंग एवं फर्नीचर सेट करने के बहाने बुलाया। रमेश वहां पहुंचे तो सोनम कुशवाह की दो पुरुष साथियों एवं एक महिला मित्र ने रमेश के साथ मारपीट की फरियादी का अश्लील वीडियो भी बना लिया और उसे 10 लाख रूपों की मांग की। फरियादी की जेब से ₹5000 एवं उसकी सोने की अंगूठी भी छीन ली। इसके बाद कारोबारी ने थाने में जाकर भाजपा नेत्री सोनम कुशवाह, संदीप, सचिन एवं मीरा कुशवाहा के विरुद्ध मामला दर्ज कराया। पुलिस ने संदीप एवं सचिन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इसी दौरान शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि सोनम कुशवाह बस से बैठकर कैलारस की तरफ जा रही है तो पुलिस टीम ने जौरा में बस को रुकवा कर सोनम कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोनम कुशवाह से वह अंगूठी भी बरामद की जो उसने वह उसके साथियों ने फरियादी रमेश शिवहरे से छीनी थी। न्यायालय में पेशी के बाद सोनम कुशवाह को जेल भेज दिया गया है।