गुना: गुना रेलवे स्टेशन से होटल जा रहे विदिशा के दंपति का टैक्सी में सोने का हार चोरी, मामला दर्ज
Guna, Guna | Feb 21, 2026 गुना में शादी में शामिल होने आए विदिशा जिले के गंजबासौदा निवासी दंपति का टैक्सी में सोने का हार चोरी हो गया। 21 फरवरी को कोतवाली में दर्ज मामले में फरियादी नीरज बैरागी ने पुलिस को बताया, बीते रोज रेलवे स्टेशन से होटल नवलोक जाने टैक्सी में बैठे, अन्य सवारी बैठी थी। पत्नी भारती के पर्स से सोने का हार चोरी हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।