महरौनी: गौना स्थित एक बुक डिपो से अवैध शराब बेचने के वायरल वीडियो मामले में संबंधितों द्वारा की गई कार्यवाही पर उठ रहे सवाल
ग्राम गौना स्थित एक बुक डिपो से अंग्रेजी शराब के ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से देसी शराब बेचने का वीडियो बीते लगभग चार दिन पूर्व तेजी से वायरल हुआ था। उक्त मामले में आबकारी इंस्पेक्टर एवं पुलिस द्वारा लगातार लगातार खाना पूर्ति करते हुए फिल्मी अंदाज में कई बार कार्यवाही किए जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।