#भरतपुर। डीग जिला एसपी कांबले शरण गोपीनाथ के कामां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद एसपी ने कामां सर्किल की क्राइम मीटिंग लेते हुए क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। मीटिंग के दौरान उन्होंने आगामी सरपंची चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए जगह-जगह भारी पुलिस जाब्ता तैनात करने की बात कही। एसपी ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि चुनाव के दौरान अवैध शराब बिक्री, हथियार रखने और मतदाताओं को प्रलोभन देने वाले सरपंच प्रत्याशियों के खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही उन्होंने सभी थाना अधिकारियों को साइबर ठगी, नशा तस्करी और ओवरलोड वाहनों पर लगातार शिकंजा कसने और अपराधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाकर आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के पाबंद किया।