#सास_और_दामाद_की_लव_स्टोरी..
देश में सास और दामाद के बीच प्रेम प्रसंग के मामलों की बढ़ोतरी को देखते हुए लगता है कि अब बेटियाँ ही अपने पतियों को मायके से दूर रखने पर मजबूर हो जाएंगी। यूपी के मैनपुरी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां 5-5 बच्चों की मां का दिल अचानक अपने ही दामाद पर आ अटका। प्यार का बुखार ऐसा चढ़ा कि दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियां धीरे-धीरे खुल्लम-खुल्ला रोमांस में बदल गईं। लाज शर्म को दरकिनार कर जब सासू माँ अपने दामाद के प्यार के रंग में रंगीं, तो पूरे गाँव और नाते-रिश्तेदारों के होश उड़ गए। अब इस अतरंगी जोड़ी की प्रेमकहानी चाय की टपरियों पर सबसे गरम चर्चा का विषय बनी हुई है!