कटोरिया: फुलवरिया कला गांव की महिला ने सास-ससुर और देवर पर लगाया मारपीट का आरोप, थाने में दी शिकायत
Katoria, Banka | May 15, 2025 फुलवरिया कला गांव में आपसी विवाद में सास- ससुर व देवर द्वारा प्रमोद कुमार तांती की पत्नी विशनी देवी के साथ मारपीट कर जख्मी करने का मामला सामने आया है। जख्मी का इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। घटना को लेकर जख्मी द्वारा गुरुवार सुबह करीब 11 बजे थाने में अपने सास- ससुर व देवर के विरूद्ध आवेदन देकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।