परबत्ता: परबत्ता बाजार में ₹2.76 करोड़ की लागत से नाला निर्माण जारी, बाजारवासियों को मिलेगी राहत
परबत्ता बाजार में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की दो करोड़ 76 लाख की लागत से नाला का निर्माण जारी है। नाला का निर्माण होने से बाजार वासियों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। स्थानीय बाजार वासियों से लेकर दुकानदारों और आसपास के लोगों में खुशियां देखी जा रही है। आखिर ही भी क्यों नहीं? नाला नहीं रहने से यहां हल्की बारिश होने पर जलजमाव हो जाता था।