खगड़िया जिले के परबत्ता स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कशिश के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोगरी द्वारा कथित रूप से अभद्र, अपमानजनक व्यवहार और धमकी देने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर स्वास्थ्य महकमे में गहरा आक्रोश है। गुरुवार की शाम चार बजे तक स्वास्थ्य कर्मी ने काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया।