खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत नयागांव में एक आवारा सांढ़ ने फिर हमला किया है। शुक्रवार की दोपहर बीरपुर टोला निवासी इंद्रजीत कुंवर अपने घर के सामने गाय को चारा देने जा रहे थे, तभी सांढ़ ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सांढ़ ने अचानक दौड़कर इंद्रजीत कुंवर को टक्कर मार दी, जिससे वे जमीन पर गिर गए।