परबत्ता: परबत्ता बाजार में दिनदहाड़े चोरी, मिठाई दुकान मालिक की जेब से ₹31 हजार उड़े, सीसीटीवी में कैद वारदात
खगड़िया जिले के परबत्ता बाजार में गुरुवार को दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। स्थानीय मिट्ठू मिष्ठान भंडार के मालिक की जेब से अज्ञात चोरों ने 31 हजार रुपये उड़ा लिए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार की सुबह करीब 9:30 बजे की है। चोर बड़ी चालाकी से दुकान में भीड़ का फायदा उठाकर जेब से नकदी