टीकमगढ़: पिता की मृत्यु के बाद पुत्र को मिली नौकरी, एसपी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अनुकंपा नियुक्ति पत्र दिया
जिला पुलिस बल में पदस्थ स्वर्गीय आरक्षक विजय सिंह घोष का सेवाकाल के दौरान निधन हो गया था, जिनके पुत्र रचित सिंह घोष ने अनुकंपा नियुक्ति हेतु पुलिस विभाग में आवेदन दिया था। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी ने स्वर्गीय आरक्षक विजय सिंह घोष के पुत्र रचित सिंह घोष को नियुक्ति पत्र देकर उनकी जिला पुलिस बल टीकमगढ़ में आरक्षक के पद पर नियुक्ति की।