टीकमगढ़: नैनवारी गांव के सरकारी स्कूल में शराब की बोतल मिली, हेडमास्टर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
टीकमगढ़ जिले के नैनवारी गांव के सरकारी स्कूल परिसर में शराब खोरी का मामला सामने आया है। गुरुवार को स्कूल में पदस्थ शिक्षक जब विद्यालय पहुंचे तो शराब की खाली बोतल पड़ी नजर आई। असामाजिक तत्वों ने स्कूल में बनी पानी की टंकी की टोटियां भी तोड़ दी। स्कूल के हेड मास्टर ने पंचनामा बनाकर मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।