टीकमगढ़: खिरिया चौकी पुलिस ने मोटर चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, मोटर बरामद
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में बरामदगी व आरोपियों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत इलाके के एक मोटर चोरी के मामले में आरोपी संजू और आरोपी बृजेन्द्र को सूरजपुर गांव से खिरिया चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 25000 कीमती मोटर बरामद की गई है।