*कलेक्टर ने शहीद स्मारक पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि*
*स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र की रक्षा में बलिदान देने वाले वीर सपूतों को किया नमन*
मुरैना/देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने शहीद स्मारक पहुंचकर राष्ट्र की रक्षा एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कलेक्टर ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए देश की स्वतंत्रता, एकता और संप्रभुता की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले अमर वीरों के त्याग एवं समर्पण को स्मरण किया तथा उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने शहीदों के सम्मान में श्रद्धापूर्वक नमन कर उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया।
क्र. 099