भंडरा: भंडरा मवेशी बाजार में चोरी के खस्सी बेचते युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, असली मालिक ने की पहचान
भंडरा के साप्ताहिक मवेशी बाजार में मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चोरी के तीन खस्सी बेचने पहुंचे एक युवक को असली मालिक और ग्रामीणों ने पहचान कर पकड़ लिया। आरोपी पहले खुद को खस्सी का मालिक बताकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश करता रहा, लेकिन पुलिस और ग्रामीणों के सामने उसकी कहानी बदलती रही।