सीडीओ ने संस्थाओं का किया निरीक्षण, बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश
शाहजहांपुर। मुख्य विकास अधिकारी श्री उत्कर्ष द्विवेदी ने गुरुवार को महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने राजकीय बाल गृह (बालक), राजकीय बाल गृह (शिशु), सखी वन स्टॉप सेंटर नवादा इंदेपुर तथा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) पिपरौल का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने संस्थाओं में रह रहे बच्चों, किशोरों एवं सखी वन स्टॉप सेंटर में निवासरत संवासियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने आवासीय व्यवस्था, साफ-सफाई, भोजन, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, अभिलेखों के रखरखाव और संचालित योजनाओं की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संस्थाओं में रहने वाले बच्चों, किशोरों और संवासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही व्यवस्थाओं में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्विनी कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश सहित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Shahjahanpur Cdo