कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर एसपी ने पेश की सेवा और सम्मान की मिसाल
शाहजहांपुर। श्रावण मास कांवड़ यात्रा के दौरान शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।
एसपी सौरभ दीक्षित ने कांवड़ियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी कुशलक्षेम जानी और यात्रा के दौरान हरसंभव सहयोग एवं सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस प्रशासन की इस पहल से श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार, सीओ सिटी देवव्रत बाजपेयी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं के प्रति सेवा, सम्मान और सहयोग की भावना दिखाई दे रही है। एसपी सौरभ दीक्षित की इस पहल की लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।
#Shahjahanpur #SPSaurabhDixit #कांवड़यात्रा #कांवड़िया #श्रावणमास #पुष्पवर्षा #कांवड़सेवा #ShahjahanpurPolice #पुलिसप्रशासन #KanwarYatra #Kanwariya #ShahjahanpurNews #आपकाअपनाशहर