बहराइच: बहराइच जिले में 5 परीक्षा केन्द्रों के सेक्टर मजिस्ट्रेटों में हुआ बदलाव
बहराइच जिले में 27 जुलाई 2025 को उ.प्र. लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा के लिए 05 परीक्षा केन्द्रों हेतु पूर्व में नामित किये गये सेक्टर मजिस्ट्रेटों में अपरिहार्य कारणों से बदलाव कर दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट मोनिका रानी द्वारा जारी संशोधित आदेश जारी कर दिया गया है।