बहराइच: बहराइच में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली
बहराइच जिले में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली के सेवन से कैंसर जनित बीमारियो के कारण केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार थाई मांगुर प्रजाति की मछलियां पूर्णतया प्रतिबंधित है। साथ ही राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के आदेशों के अनुपालन में क्लारियस गैरीपिनस प्रजाति की मछलियों एवं मत्स्य बीज को नष्ट कर दिया जायेगा, जिसका कोई मुआवजा देय नहीं होगा।