बहराइच: रोडवेज़ बस स्टैण्ड के पास अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन ने की कार्रवाई, बुलडोज़र से हटाया गया अवैध अतिक्रमण
बुधवार को रोडवेज बस स्टैंड के पास काली सड़क खाली अभियान के तहत अवैध अतिक्रमण के खिलाफ पालिका प्रशासन की ओर से अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इस दौरान बुलडोजर की कार्यवाही करते हुए सड़क पुत्री पर की गई अतिक्रमण को ध्वस्त करते हुए हटवाया गया है। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बहराइच परमिता सिंह ने बताया कि यह अभियान आगे 15 दिनों तक जारी रहेगा।