बहराइच: जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की मौत मामले में शव की हुई पहचान
बहराइच जिले में जिला अस्पताल में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया था, जिसमें अब व्यक्ति की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान नूर मोहम्मद निवासी नगरौर थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई है। शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को करवाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जाच में जुट गई है।