बहराइच: जिले की सभी सहकारी समितियों को भेजी गई डीएपी, ज़िला कृषि अधिकारी ने कहा- उर्वरक की कमी नहीं होने दी जाएगी
जनपद बहराइच को प्राप्त हुए हैं 41500 बैग डीएपी व 11200 बैग एनपीके प्राप्त हुए हैं। बुधवार शाम को इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर सूबेदार यादव ने बताया है कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि रिटेलर्स एवं कोऑपरेटिव समितियों को सभी डीएपी उर्वरक रैक पॉइंट से भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।