बहराइच: टिकोरा मोड इलाके से 20 कुंतल प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली बरामद, उत्तराखंड से बहराइच बिकने के लिए लाई गई थी
बहराइच जिले में में देहात कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली की बड़ी खेप पकड़ी है। तिकोड़ा मोड़ चौकी इंचार्ज हरिकेश सिंह ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन में लदी 20 कुंटल प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली को पकड़ा। यह मछली उत्तराखंड के उधमसिंह नगर से बहराइच बिकने के लिए लाई गई थी। सरकार और न्यायालय द्वारा थाई मांगुर मछली पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।