लखीसराय: मेदनीचौकी थाना में लंबित कांडों की हुई समीक्षा, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
लखीसराय। पुलिस अंचल-निरीक्षक सूर्यगढ़ा राजीव कुमार ने मेदनीचौकी थाना का निरीक्षण कर लंबित कांडों की समीक्षा की। बुधवार की दोपहर 2:15 पर सोशल मीडिया से मिली जानकारी इस दौरान उन्होंने अनुसंधानाधीन मामलों की प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को लंबित कांडों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।